अगस्त महिना शूरू होते ही प्रोग्राम की बौछार शुरू हो जाती है। ऐसे माहौल मे हमारा लेडीज क्लब कैसे पीछे रह सकता है। बहुत सारे प्रोग्राम को लेकर उनको एक श्रंखला मे पिरोकर एक खूबसूरत माला बनाई है। उनकी झलक आपको हमारी लेखनी मे मिल जायगी।
शुरुआत मे सीमा मैनी ने प्रोग्राम की रूप रेखा के बारे मे बताया। सबको त्यौहार की बधाई दी। एक बहुत ही बड़ी सुंदर गणेश जी की प्रतिमा की सब लोगो ने मिलकर पूजा की। प्रेरणा शर्मा ने गणेश जी को लेकर बहुत ही सुंदर वन्दना की। नीतू सोनी ने गणेश जी के बारे काफी जानकारी दी। उनके पूरे शरीर के अंगो को लेकर काफी बाते बताई।
हमारे पूर्व राष्ट्रपति सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन भी 5 सितंबर को होता है। इंदु भारद्वाज ने उनका पूरा जीवन, उनकी कार्य शैली और उनकी लिखी हुई रचनाओ का पूरा विवरण दिया। वे बहुत उतम लेखक थे।
हमारी मैंबर संगीता नेओनम पर्व के बारे में काफी कुछ बताया। यह पर्व अच्छी फसल को लेकर मनाया जाता है।
ऐसा कहा जाता है की केरल मे महाबली नामक असुर राजा रहता था। उसके आदर सत्कार मे यह पर्व मनाते है।
भगवान विष्णु के वामन अवतार को समर्पित है। इस महिने जैन धर्म का बहुत बड़ा पर्व होता है। रेनू जैन और आराधना ने अपने जैन धर्म के बारे मे बताया। यह पर्व क्षमा वाणी का होता है। रेणु ने सब से माफी मांगी और बताया, हमने साल भर में जो भी गलतिया की है उसके लिए हम सब से माफी मांगते है। सब मैंबर को बहुत सारी जानकारी मिली। प्रोग्राम बहुत ही सफल रहा। सबने सराहना की। प्रोग्राम के अन्त मे लजीज खाना हमें बुला रहा था। सब ने खाने का आनन्द लिया। सब मैंबर ने म्गमबनजपअम ज्मंउ को उतम प्रोग्राम के लिए धन्यवाद दिया।
Popular Stories
Football Tournament @Princeton
More Than a Festival: The Art and Power of Durga Puja
Personality of the Month- ‘Dr Usha Mediratta’
Stray Cattle Menace In Front of Galleria
The Chronicles of Malibu Towne: A Mosquito’s Tale
“Senior Living Is Not An Old Age Home” say Mr & Mrs Bose
Recent Stories from Nearby
- Shanti Niketan Composts its Horticulture Waste October 25, 2024
- Dandiya Night at Dusshera Park October 25, 2024
- Veer Sagar, Author Of The Book ‘Failure Is Not An Option’ October 25, 2024
- Karwachauth Celebrations October 25, 2024
- An Evening With Vikas Swarup October 25, 2024